फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead man's body found in mango orchard

लापता किसान का शव आम के बाग में मिला

Thu, 13 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead man's body found in mango orchard
लापता किसान का शव आम के बाग में मिला
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव हथछोया से लापता किसान का शव आम के बाग में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी 42 वर्षीय किसान रमेश मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से गया था। रात तक भी जब रमेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह गांव कच्ची गढ़ी निवासी शईफ के आम के बाग से किसान का शव पड़ा मिला। शव के निकट ही बाग में उसकी बाइक पड़ी मिली। बाग मालिक ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान खान को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान लापता किसान रमेश के रूप में की।

थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव पर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। बताया गया है मृतक को शराब पीने का आदी बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed