{"_id":"5da5d24a8ebc3e93dc480932","slug":"dead-body-was-thrown-after-killing-a-young-man-in-the-forest-of-village-goharpur-shamli-news-mrt4486045110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से युवक की मौत होने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में चोट लगने से युवक की मौत होने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर के जंगल में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक बाबरी और थानाभवन क्षेत्र में रहकर कई लोगों के यहां नौकरी करता था। पुलिस उन लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव गोहरपुर के जंगल में सोमवार सुबह सहीराम के गन्ने के खेत में करीब 26 वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में शव की पहचान रविंद्र सैनी उर्फ बिंदर निवासी गांव रणखंडी थाना देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई थी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने और ब्रेन हेमरेज होने से मौत का खुलासा हुआ है। थानाध्यक्ष के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मृतक का काफी समय से अपने घर पर आना-जाना नहीं था।
जानकारी मिली है कि वह थानाभवन और बाबरी क्षेत्र में कई लोगों के यहां नौकरी पर रहा है। जिन लोगों के उसने यहां नौकरी की है, उन लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि घटना के समय या उससे पहले वह किसके साथ और कहां पर था। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी स्पष्ट तौर पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।