फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth found in school, accused of murder

स्कूल में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in school, accused of murder
शामली क्षेत्र के गांव झाल में प्राइमरी स्कूल के खेल मैदान से मृतक युवक के शव को ले जाते पुलिस कर्म - फोटो : SHAMLI
स्कूल में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

शामली। गांव झाल में एक युवक का शव प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने मुकदमे की रंजिश में चार लोगों पर घर से बुलाकर युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
सोमवार सुबह गांव झाल में स्थित प्राथमिक विद्यालय में खेल मैदान में लोहे के लगे पाइप से चुनरी के फंदे पर युवक का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। शव की पहचान गांव निवासी शिवम उर्फ भूरा (19) के रूप में परिजनों ने की। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता राजेश शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उसके बेटे शिवम को पड़ोस का युवक बुलाकर ले गया था। उसके बाद रातभर शिवम घर नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने उस युवक के घर पहुंचकर जानकारी करनी चाही तो युवक व उसके परिवार वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। तलाश करने पर भी उसके बेटे शिवम का पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि शिवम गांव के स्कूल के खेल ग्राउंड में मृत अवस्था में लटका हुआ है। पीड़ित ने गांव के चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता है। पीड़ित के मुताबिक करीब चार साल पहले उसके ताऊ कृष्णदत्त पर आरोपी पक्ष ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शामली क्षेत्र के गांव झाल में  गमजदा मृतक के परिजन।

शामली क्षेत्र के गांव झाल में गमजदा मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed