{"_id":"66eab86ba6e90fd547022bb4","slug":"dead-body-of-youth-drowned-during-ganpati-immersion-shamli-news-c-29-1-ktl1001-130162-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गणपति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गणपति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन
-शोर-शराबा होने के कारण नहीं हो सकी थी युवक के डूबने की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गणपति विसर्जन के दौरान गंगनहर के स्नानघाट पर डूबे राजीव (25) का शव बरामद हो गया है। घाट पर अधिक भीड़ और शोर-शराबा होने के कारण हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को देर से लगी थी।
बुढ़ाना के गांव बवाना निवासी राजीव (25) अपने परिजनों, अन्य लोगों के साथ मंगलवार को गणपति विसर्जन के लिए खतौली आया था। दोपहर बाद गणपति विसर्जन करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिस कारण वह पानी में डूब गया था। स्नानघाट पर भीड़ और अधिक शोर होने के कारण परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई नहीं सुन सका। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों से उसकी तलाश कराई थी, मगर वह नहीं मिल सका था। पुलिस ने बताया कि रात के समय बाढ़ राहत पीएसी के गोताखोरों को बुलवाया गया था। बुधवार सुबह से ही पीएसी और स्थानीय गोताखोर संयुक्त अभियान चलाकर तलाश कर रहे थे। गंगनहर स्नानघाट के निकट ही गोताखोरों ने राजीव का शव बरामद कर लिया। इस दौरान उसके परिजन भी वहां मौजूद थे।