फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of young man found hanging in shop

Shamli News: दुकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 03 May 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in shop
झिंझाना में फांसी पर लटके युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ करती हुई। संवाद
झिंझाना। कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान के अंदर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक कस्बे के गाड़ी वाला चौराहे पर लोहे की खैराद का कार्य सीख रहा था।
विज्ञापन

मेरठ करनाल हाईवे स्थित वृद्ध आश्रम के निकट खराद की दुकान में सुबह के समय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। दुकान के मालिक जयपाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को रस्सी से नीचे उतारा तथा मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जयपाल ने बताया कि मृतक रवि कुमार (19) पुत्र संतरपाल थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा का रहने वाला था जो पिछले काफी दिनों से उनके यहां लोहे की खैराद का काम सीख रहा था। एक माह से वह दुकान पर नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार शाम के समय वह आया और घर में गेहूं नहीं काटने की बात कहकर रात में वहीं दूसरी दुकान में सो गया। शुक्रवार सुबह जयपाल ने दुकान के गेट से देखा तो रवि फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में मैन गेट का ताला तोड़कर मृतक युवक को निकाला गया। परिजनों के आने के बाद युवक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाथ की नस काटने का भी किया था प्रयास
रवि मिस्त्री जयपाल के पास काम सीख रहा था। एक महीने से मामा के घर पर रहकर गेहूं कटवा रहा था। जो बृहस्पतिवार को ही दुकान पर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार रवि ने लगभग चार माह पूर्व अपने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed