{"_id":"63d3d6e1b80af033191ff840","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-in-drain-shamli-news-c-14-1-94608-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नाले से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नाले से मिला युवक का शव
Fri, 27 Jan 2023 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र में गांव खेड़ीकरमू के निकट नाले से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान लिलौन निवासी सचिन के रूप में हुई है। सचिन दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार दोपहर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव खेड़ीकरमू के निकट से होकर शामली से जा रहे मुख्य नाले में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकला। युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शाम को उसकी पहचान ग्राम लिलौन निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सचिन मजदूरी करता था और दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं दिखाई दिया। आशंका है कि युवक रात में नाले में गिर गया हो और उसके बाहर न निकल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद