फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of disabled youth has found from canal in Shamli, atmosphere of grief in family

Shamli: नहर में मिली लापता दिव्यांग की लाश, पुलिस मान रही आत्महत्या, जल्द खुलेगा मौत का राज

Thu, 26 Oct 2023 08:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

Shamli Crime News : लापता दिव्यांग युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of disabled youth has found from canal in Shamli, atmosphere of grief in family
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव यूनुसपुर से लापता दिव्यांग युवक का शव भनेड़ा उद्दा नहर से बरामद हुआ है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

यूनुसपुर निवासी दिव्यांग अमन पुत्र बिरमपाल मंगलवार दोपहर को अपनी इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल से घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो अमन की ट्राई साइईकिल गंदेवडा नहर संगम के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई। अमन के भाई जोगेंद्र ने गढीपुख्ता थाने पर सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार देर शाम अमन का शव भनेड़ा उद्दा स्थित नहर से बरामद हुआ।

विज्ञापन

लोगों की सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर में पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed