फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of African youth buried in Jaipur after legal process

Shamli News: कानूनी प्रक्रिया के बाद जयपुर में दफनाया अफ्रीका के युवक का शव

Sun, 29 Jan 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of African youth buried in Jaipur after legal process
शामली। साउथ अफ्रीका के नागरिक शब्बीर हुर्जुक के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के बाद रविवार को जयपुर में दफना दिया गया।
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका निवासी शब्बीर हुर्जुक के शव को लेकर उनकी पत्नी हफिजाहुर्जुक और परिचित शनिवार को जलालाबाद आए थे। यहां शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने शव को दफनाने से रोक दिया था। परिजनों को जयपुर के लिए रवाना कर दिया था। रात में परिजन जयपुर के थाने मानक चौक हथमहल पहुंचे। जयपुर पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद रात्रि लगभग 2 बजे प्राथमिकी दर्ज की और शव को सुरक्षित रखवा दिया। घटना से साउथ अफ्रीकी दूतावास को अवगत कराया। दूतावास की कार्रवाई पूरी होने के बाद रविवार सुबह लगभग 12 बजे मृतक शब्बीर हुर्जुक का पोस्टमार्टम किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम जयपुर के एक कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां शब्बीर हुर्जुक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed