फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dead body found of driver

लापता चालक की लाश बूढ़पुर में मिली

Wed, 07 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
dead body found of driver
कैराना कोतवाली में मृतक युवक के परिजनों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में तीन दिन से लापता स्कार्पियो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बूढ़पुर  गांव के जंगल में मिला। जबकि कार को गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा से बरामद किया गया। चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे गांव बराला निवासी स्कार्पियो चालक इंतजार (28) के फोन पर दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए कॉल आई थी। इंतजार कार लेकर कांधला नहर पटरी पर चला गया, तभी से उसका कोई सुराग नहीं था। युवक के भाई निसार निवासी बराला ने मंगलवार शाम कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने चालक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि इंतजार और कार की बुकिंग करने वालों की लोकेशन रमाला क्षेत्र में जाकर बंद हो गई। 
विज्ञापन


उधर, बुधवार सुबह करीब पांच बजे बूढ़पुर गांव के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सामने ओमप्रकाश के ज्वार के खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना पर रमाला पुलिस ने कैराना पुलिस को सूचित किया। कैराना पुलिस और चालक के परिजन बूढ़पुर पहुंचे, शव की पहचान इंतजार के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था तथा उसके गले में टेप कसी हुई थी। पेट और सीने पर चाकू के गहरे जख्म थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कैराना कोतवाली में भारी भीड़ के चलते कांधला, गढ़ी पुख्ता, झिंझाना पुलिस और सीओ भूषण वर्मा ने कोतवाली में डेरा डाल लिया। बसपा नेता कंवर हसन भी कोतवाली पहुंचे तथा अधिकारियों से हत्या के जल्द खुलासे की मांग की। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि इंतजार के भाई निसार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अपहरण कर हत्या किए जाने और शव को छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed