फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body found hanging from tree in home

घर से लापता ग्रामीण का पेड़ पर लटका मिला शव

Sat, 15 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from tree in home
शामली मृतक की जेब से मिला सुसाइड - फोटो : SHAMLI
घर से लापता ग्रामीण का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर के जंगल में 52 वर्षीय लापता ग्रामीण का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने बताया कि वह कई दिन से तनाव में चल रहे थे और एक दिन पहले से लापता चल रहे थे।

शुक्रवार सुबह गांव जलालपुर के जंगल में पेड़ पर एक व्यक्ति का फंदे पर शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से कागज की पर्ची मिली। जिस पर लिखा हुआ था जयपाल अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है, इसमें किसी का दोष नहीं। पुलिस ने जयपाल के नाम के व्यक्ति के बारे में आसपास के गांवों में तलाश शुरू कराई। सीओ के मुताबिक मृतक शनाख्त जयपाल पुत्र मामचंद निवासी गांव गोमतीपुर थाना आदर्श मंडी के रूप में हुई। मृतक के पुत्र मुकेश ने बताया कि उनके पिता कई दिन से तनाव में चल रहे थे और शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए गए थे, उसके बाद रात में घर पर नहीं पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शामली विलाप करता मृतक का बेटा

शामली विलाप करता मृतक का बेटा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed