फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dayananda Saraswati Vedic School Anniversary

पीएम ने पड़ोसी देशों में पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम किया

Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dayananda Saraswati Vedic School Anniversary
झिँझाना के गांव श्यामली श्यामला में सम्मानित छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
दयानंद सरस्वती वैदिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

झिंझाना। कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देशों में अत्याचार से पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम किया है।

बृहस्पतिवार को गांव श्यामली- श्यामला में दयानंद सरस्वती वैदिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून बनाकर पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को उजागर किया है। अत्याचार से पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम किया है। हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि कानून का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि कानून का विरोध करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा सांसद निधि से लैब बनवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज व तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कार्यालय बनवाने की मांग रखी। सांसद ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके स्तर से जो भी विकास कार्य कराया जा सकता है, उसे पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रूबी चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र कुमार ने सांसद को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत चेयरमैन प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, उपाध्यक्ष बंटी तोमर, महामंत्री रवि गोयल, अभय तोमर, जितेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान महक सिंह, प्रधान रामपाल सिंह, सतेंदर चौधरी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा, सचिन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झिँझाना  के गांव श्यामली श्यामला जनसभा को सम्बोधित करते कैराना सांसद प्रदीप चौधरी

झिँझाना के गांव श्यामली श्यामला जनसभा को सम्बोधित करते कैराना सांसद प्रदीप चौधरी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed