फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dayanand Nagar colony increased risk of spreading disease

दयानंद नगर कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

Wed, 07 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dayanand Nagar colony increased risk of spreading disease
शामली के सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल के किनारे फैली गंदगी के बारे में जानकारी देते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
शामली। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जलभराव होने से गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर मेें बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के निकट सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के रेलवे लाइन की तरफ वाले रास्ते पर दयानंद नगर कालोनी की नालियों में बहने वाले गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे रास्ते पर जलभराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। तीनों विद्यालयों में लगभग दो हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। अब 15 अक्तूबर से कालेज भी खुलने वाले हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को कालेजों में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षकों और कालोनीवासियों को जलभराव व गंदगी से मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड जैसे रोगों के होने का खतरा बना हुआ है। कालेज के शिक्षकों ने डीएम और नगरपालिका को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ये बोले शिक्षक और कॉलोनीवासी
विद्यालय के रास्ते पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी है। इससे आने जाने में परेशानी होने के साथ ही विद्यालय की दीवार की नींव में पानी भर जाने से गिरने का खतरा बन गया है। इससे बड़ी हानि भी हो सकती है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी समाधान नहीं हुआ। - संजय कुमार सैनी, सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विद्यालय के आसपास जलभराव होने से संक्रामक रोगों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। नालियों में कूड़ा भरा रहता है। कई शिक्षक बुखार की चपेट में आ चुके हैं। - शिवकुमार धीमान, शिक्षक।
--
विद्यालय के आसपास कालोनी बसी है। कालोनी के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। - सुनील कुमार, दयानंद नगर कालोनी।
--
कालोनी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं है। रास्ते पर हर समय जलभराव रहता है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। जिस कारण संक्रामक खतरनाक रोगों के होने का खतरा बना हुआ है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - सुधीर सैनी, दयानंद नगर कालोनी।

--
कोट
विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर जलभराव का मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जांच कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed