फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day temperature dropped by nine degrees in four days

चार दिन में नौ डिग्री गिरा दिन का तापमान

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped by nine degrees in four days
शामली। आंधी और बारिश के बाद पिछले 24 घंटे बाद मौसम बदला बदला नजर आया है। शनिवार सुबह से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था। जबकि शनिवार को 34 डिग्री रिकार्ड किया गया। चार दिन में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री तापमान गिरा है। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक रविवार को भी बादल छाए रहने से दिन का तापमान एक डिग्री और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में आंधी और बारिश के बाद शनिवार सुबह से बादल छाए रहने से दिन में हल्की धूप निकली। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री और रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 35 और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रविवार से लेकर बृहस्पतिवार तक अगले पांच दिन तक आकाश में बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जून माह में तापमान का आंकड़ा (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
12 जून 34 24
11 जून 36 27
10 जून 37 28
09 जून 42 29
08 जून 41 29
07 जून 38 28
06 जून 37 26
05 जून 37 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed