फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day of purchase of land for dumping ground

डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदने की कयावद

Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Day of purchase of land for dumping ground
कैराना। कस्बे को कूड़े के ढेर से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका पानीपत बाईपास के पास 60 बीघा जमीन में डंपिंग ग्राउंड बनाएगी। इसके लिए 20 बीघा भूमि पहले से उपलब्ध है, जबकि 40 बीघा जमीन खरीदने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के कांधला रोड, शामली रोड, झिंझाना रोड और पानीपत रोड पर सड़क किनारे कूड़े के बड़े ढेर लगे हुए हैं। इस समस्या से कस्बे की जनता को निजात दिलाने के लिए एक साल पहले नगरपालिका ने कस्बे में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाने का बीड़ा उठाया था। जिसके लिए पालिका ने पिछले साल पानीपत बाईपास पर इश्कवाला जोहड़ के पास 20 बीघा जमीन खरीद ली थी, लेकिन डंपिंग ग्राउंड के लिए पालिका को 60 बीघा जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन

पालिका ने पानीपत रोड पर बाकी 40 बीघा जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि 60 बीघा जमीन पर डंपिंग ग्राउंड बनने के बाद वहां पर कस्बे का कूड़ा इकट्ठा किया जा सके। नगरपालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड के लिए पालिका 40 बीघा जमीन खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed