फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day and night temperatures will increase

दिन और रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी

Sun, 04 Apr 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures will increase
दिन और रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन

शामली। सोमवार और मंगलवार को अब तक इस सीजन का गरम दिन रहेगा। दिन का तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पिछले 24 घंटे में दिन में दो डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

30 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रिकार्ड किया गया था। अप्रैल का महीना प्रारंभ होते ही गर्मी का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में सोमवार को दिन का दो डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में एक और डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होगी। दिन का तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। सोमवार के साथ मंगलवार को भी दिन का तापमान 38 और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि ज्यादा गर्मी होने से सोमवार और मंगलवार को दिन और रात का तापमान बढे़गा। सात और 8 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव होगा। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed