{"_id":"606df0b08ebc3ee61f0599e1","slug":"day-and-night-mercury-rolled-due-to-strong-winds-shamli-news-mrt533454014","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा चलने से दिन-रात का पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा चलने से दिन-रात का पारा लुढ़का
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मध्यरात्रि के बाद तेज हवा चली। जिससे मौसम में बदलाव आया। बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। जिससे दिन में एक और रात का दो डिग्री पारा लुढ़क गया है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद मंगलवार सुबह असर दिखाई देना शुरू हो गया था। मध्य रात्रि के बाद आकाश में बादल छाए रहने के बाद तेज हवा चलना शुरू हो गई। बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। धूप निकलने के बावजूद दिन का पारा 37 डिग्री और रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया।
14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार के बाद दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह मंगलवार 13 और 14 अप्रैल को तापमान में उछाल दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को दिन का तापमान 39 और 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने की संभावना है।