फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Day and night mercury dropped by three degrees, humidity persisted

दिन और रात का पारा तीन डिग्री गिरा, उमस बरकरार

Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Day and night mercury dropped by three degrees, humidity persisted
शामली। बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन और रात के पारा तीन-तीन डिग्री गिर जाने से मिश्रित मौसम रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहे और दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। मंगलवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। दिन में कभी बादल और कभी तेज धूप से मौसम का मिजाज बदलता रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार को मानसून की गति तेज होगी। मंगलवार से लेकर अगले सोमवार तक झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के बाद अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
01 जुलाई 37 29
02 जुलाई 38 29
03 जुलाई 39 28
04 जुलाई 36 28
05 जुलाई 33 27
06 जुलाई 34 27
07 जुलाई 31 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed