फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters won medals at international level, government will give jobs

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते बेटियां, सरकार देगी नौकरी : सीडीओ

Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Daughters won medals at international level, government will give jobs
शामली शहीद  उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में कब्बडी खेलती महिला ​खिलाडी
शामली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गया। जिसमें लड़कियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सीडीओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत खेल बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीडीओ ने कहा कि खेल में हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण है खेल में हिस्सा लेना। आज हार है तो कल जीत भी होगी। इसलिए मेहनत और लग्न के साथ अपना लक्ष्य तय करें मंजिल जरूर हासिल होगी। कहा कि स्टेडियम की बाउंड्री और गेट जो टूटा है उसके लिए 42 लाख का प्रस्ताव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा। इसके अलावा टॉयलेट, चेंज रूम, विद्युत व्यवस्था आदि स्पोर्ट्स की सुविधा को लेकर अलग से बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल का विकास हो रहा है। जनपद के भैंसवाल गांव में 46 करोड़ की लागत से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम स्वीकृत हो गया है। उसका 25 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। छह करोड़ रुपये 31 मार्च से पहले जारी हो जाएगा, जिसके बाद भूमि पूजन उद्घाटन होगा। स्टेडियम के फील्ड में फुटबॉल क्रिकेट, हॉकी होगा, अलग से खो-खो, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन हाल और बाउंड्री के साथ तरणताल को भी जोड़ा जाएगा। कहा कि अब खेल में नेम और फेम हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि जो खिलाड़ी इंटरनेशनल पदक जीतेगा, उन सभी को राजपत्रित अधिकारी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, तनूजा द्वितीय, गार्गी तृतीय, 200 मीटर में रिया राणा प्रथम, गार्गी द्वितीय, तनूजा राठी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें काधला, बाहवडी, थानाभवन, शामली रही। शामली प्रथम व बहावड़ी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सभी विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ ने मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, इस्सोपुरटील व गुज्जरपुर के प्रधान, खेल के कोच संदीप, संजीव कुमार, जबर सिंह, दीपा, कबड्डी कोच संजू रानी, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

शामली शहीद  उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में कब्बडी खेलती महिला खिलाडी

शामली शहीद  उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में कब्बडी खेलती महिला खिलाडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed