फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters were successful in examination in every era: Swami Ram Bihari

हर युग ने परीक्षा में सफल रही बेटियां: स्वामी राम बिहारी

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Daughters were successful in examination in every era: Swami Ram Bihari
जलालाबाद। शुक्रवार को कस्बे के पंजाबी सत्संग भवन मंदिर कटहरा बाजार में श्रीराम नवमी के उपलक्ष में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास स्वामी राम बिहारी दास ने बताया कि कोई भी युग हो बेटियों की परीक्षा हुई है। बेटियां प्रत्येक युग में परीक्षा में सफल रही हैं। प्रकृति का नियम है कि जिसकी मृत्यु हो जाती है। उसके प्राण वापस नहीं लौट सकते। परंतु सनातन धर्म में सावित्री ने अपने तप के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे। उन्होंने माता सीता के विवाह के माध्यम से बताया कि राजा जनक सीता के विवाह के पश्चात ज्ञानी नहीं रह गए, बल्कि भक्त बन गए थे। विवाह पश्चात सीता को रानी सुनैना ने समझाया कि ससुराल में जाकर सास-ससुर की सेवा करना ही तुम्हारा धर्म है। कथा में बोधराज नारंग, कृष्ण कुमार वत्स, राजेंद्र भगत, रघुवीर सिंह, प्रमोद मित्तल, किशोरी शरण, अवनीश, देवराज जुनेजा, जगदीश नारंग, मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed