फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Date of district level games announced, players will show their strength

Shamli News: जनपद स्तरीय खेलों की तिथि हुई घोषित, खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 12 Aug 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Date of district level games announced, players will show their strength
शामली। जनपद के माध्यमिक स्कूलों में मंडल और राज्य स्तरीय खेलों की तिथि घोषित होते ही जनपद स्तरीय खेलों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। जिसकी शुरूआत 10 अगस्त से हो चुकी है। खेल कार्यक्रम चार अक्तूबर तक जारी रहेंगे। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अलग-अलग कॉलेजों में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य के निर्देश पर पीटीआई कुलदीप कुमार ने जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त से हॉकी खेल से शुरुआत शामली के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में हो चुकी है। 16 अगस्त को वीवी इंटर शामली में बॉस्केटबाल, 17 अगस्त को बैडमिंटन और टेबिल टेनिस वीवी इंटर शामली, 19 अगस्त को किसान इंटर शामली में फुटबाल, 20 अगस्त को शामली में कुश्ती, 29 अगस्त को बाबू जवान सिंह कॉलेज खंद्रावली में कबड्डी, दो सितंबर को बाबू जवान खंद्रावली में हैंडबाल, 2 सितंबर को देवी उमराकौर बनत में ताइक्वांडो, दो सितंबर को जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में हॉकी, चार सितंबर को वीवी इंटर कॉलेज में भारोत्तोलन, नौ सितंबर को वीवी इंटर कॉलेज में वॉलीबाल, नौ सितंबर को सत्यनारायण शामली में कराटे, 12 सितंबर को सत्यनारायण शामली में जूडो, 14 सितंबर को वीवी शामली में क्रिकेट, 14 सितंबर को देवी उमराकौर बनत में जिन्मास्टिक, 18 सितंबर को सर्वोदय स्कूल कसेरवा में तीरंदाजी, 23 सितंबर को आर्य वैदिक किवाना में शूटिंग, 4 अक्तूबर को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पीटीआई कुलदीप ने किसी भी समस्या पर डीआईओएस कार्यालय में संपर्क करने की बात कही। वहीं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अच्छे से तैयारी कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed