फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dastak campaign started from today, patients will be searched from door to door

Shamli News: आज से शुरू हुआ दस्तक अभियान, घर-घर तलाशे जाएंगे मरीज

Fri, 12 Jul 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dastak campaign started from today, patients will be searched from door to door
शामली। संचारी रोग नियंत्रण माह के साथ ही बृहस्पतिवार से 20 दिन तक चलने वाला दस्तक अभियान शुरू हो गया है। दस्तक अभियान में 926 आशा और आंगनबाड़ी की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करेंगी और उनकी सूची बनाकर नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया जाएगा। इस दौरान नमी वाले मच्छर प्रजनन की स्थिति वाले घरों को भी चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को मच्छर जनित संचारी रोगों की जानकारी देकर उनकी रोकथाम व बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से दस्तक अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान 20 दिन तक यानि 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले की सभी 926 आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य टीमें बुखार, खांसी, नजला, क्षय रोग, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग आदि लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार करेगी और नजदीकी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर उनका उपचार दिलाएंगी।
विज्ञापन

इस बार डायरिया के मरीजों को भी दस्तक अभियान में शामिल किया गया है। इसके अलावा घर में नमी के कारण मच्छर प्रजनन की स्थिति पाई जाती है तो उसकी भी सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही कूलर व फ्रिज आदि की जांच कर ये देखा जाएगा की उनमें मच्छर का लार्वा तो नहीं पनप रहा। अगर लार्वा मिलता है तो उसे तत्काल नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया बृहस्पतिवार से दस्तक अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में सभी आशा और आंगनबाड़ी की टीम घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी लेंगी और उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएंगी। इसके साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed