फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dashlakshana festival started, worshiped the best forgiving religion

दशलक्षण पर्व का शुभारंभ, उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की

Sat, 11 Sep 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dashlakshana festival started, worshiped the best forgiving religion
शामली तालाब रोड स्थित जैन मन्दिर में पूजन करते जैन समाज की महिलाएं - फोटो : SHAMLI
दशलक्षण पर्व का शुभारंभ, उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की
विज्ञापन

शामली। दशलक्षण पर्व के शुभारंभ पर जिले के जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधानों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा, अर्चना की गई।
तालाब रोड स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में 13 दीप महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नीचे वेदी पर और ऊपर वेदी पर शांतिधारा की बोलियां लगाई गईं। विधानाचार्य सत्येंद्र जैन शास्त्री टीकमगढ़ व संगीतकार रमेश नामदेव मंत्रोचार के बीच विधि, विधान के साथ विधान संपन्न करा रहे हैं। झंडारोहण विनोद कुमार जैन कंडेला वाले ने किया। मंदिर समिति अध्यक्ष सुदेश जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व के दौरान 19 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह छह बजे अभिषेक और साढे़ छह बजे शांतिधारा होगी। सात बजे पूजन विधान होगा। शाम छह बजे आरती और शास्त्र सभा होगी। इस मौके पर मंत्री राजेश कुुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, संयोजक विरेश जैन, तरुण जैन, सलेकचंद जैन, महेश जैन, भूषणलाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
मंदिर में 13 दीप विधान का आयोजन
गढ़ीपुख्ता। श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में आत्मिक शुद्धि के महान पर्व दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में 13 दीप महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। दस लक्षण के प्रथम दिन विधि विधान से प्रक्षाल शांति द्वारा की गई एवं तेरह दीप विधान का आयोजन किया गया और उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। शाम को आरती एवं भजन नृत्य कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर नीरज जैन, अनिल जैन, सुदेश जैन, दीपक राय जैन, ममता जैन, रेखा जैन, रेनू जैन, संगीता जैन आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed