{"_id":"60e725488ebc3ebf4950dd9b","slug":"darbhanga-blast-case-kairana-on-the-radar-of-intelligence-agencies-nia-can-investigation-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा ब्लास्ट मामला : खुफियां एजेंसियों के रडार पर कैराना, जांच के लिए फिर आ सकती है एनआईए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा ब्लास्ट मामला : खुफियां एजेंसियों के रडार पर कैराना, जांच के लिए फिर आ सकती है एनआईए की टीम
Thu, 08 Jul 2021 09:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:48 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस को कई लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
शामली : जांच करती एनआईए की टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिहार के दरभंगा में रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की टीम में फिर से कैराना आ सकती है। बुधवार को भी एनआईए टीम ने कैराना में दबिश देकर एक युवक से पूछताछ की थी। एनआईए के रडार पर कैराना के कई और लोग बताए जा रहे हैं। वहीं शामली का आईएसआई कनेक्शन सामने आने पर अब जिले का कैराना खुफिया एजेंसियों के रडार पर है।
विज्ञापन
17 जून को दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की टीम ने कैराना के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को एनआईए की टीम तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर कैराना पहुंची थी।
विज्ञापन
टीम ने कफील और सलीम टुईया के मकान का नक्शा बनाने के साथ ही खुरगान रोड पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। युवक गिरफ्तार किए गए नासिर मलिक के साथ कक्षा पांच तक पढ़ा था तथा बीच-बीच में फोन पर भी बातें होती थी। कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलने पर एनआईए की टीम ने युवक को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस को कई लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर पुलिस नजर रख रही है। मामले में जल्द ही दोबारा एनआईए की टीम कैराना आ सकती है।