फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dangrol Rajbeh track broken, water not being released

Shamli News: डांगरोल रजबहे की पटरी टूटी, नहीं छोड़ा जा रहा पानी

Fri, 15 Dec 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dangrol Rajbeh track broken, water not being released
डांगरोल में सूखा पड़ा रजबहा।संवाद
- किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश
विज्ञापन

- किसान दिवस में मुद्दा उठाने के बाद भी समस्या का समाधान न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डांगरोल रजबहे में पानी नहीं आने के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा रजबहे की पटरी टूटने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जल्द पानी नहीं छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रालोद के छात्र महासभा के पूर्व महासचिव राजन जावला, सतीश कुमार, ओम सिंह, लोकेंद्र, पवन कुमार, बबलू, हरि सिंह आदि किसानों का कहना है कि पिछले करीब तीन साल से रजबहे में नाममात्र ही पानी छोड़ा जाता है, जिसके कारण किसान अपनी फसलों का पलेवा नहीं कर पाते। इस सीजन में अभी तक रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया है। रजबहे की पुलिया भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले को वे कई बार किसान दिवस में उठा चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजन ने कहा कि जल्द ही सिंचाई विभाग ने रजबहे में पानी नहीं छोड़ा तो किसान धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मामले को लेकर जल्द ही किसानों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी रविंद्र सिंह से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही रजबहे में पानी छुड़वाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। किसानों ने कहा कि रजबहे में पानी नहीं आने के कारण क्षेत्र के मखमूलपुर, सुन्ना, भभीसा, डांगरोल, शाहपुर आदि के किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed