फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Danger of accidents from overloaded vehicles running in populated areas

Shamli News: आबादी क्षेत्र में दाैड़ रहे ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा

Mon, 11 Aug 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Danger of accidents from overloaded vehicles running in populated areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की बढ़ती संख्या और रफ्तार पर नियंत्रण न होने से खतरा बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन पर वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में लापरवाही से गाड़ियां दौड़ाते हैं। हसनपुर लुहारी-जलालाबाद बाईपास मार्ग भी तेज रफ्तार वाहन चलते हैं। यह मार्ग न केवल आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता है, बल्कि शामली और सहारनपुर के लोगों के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचने का शॉर्टकट भी है। यहां दिन-रात दोपहिया और चौपहिया वाहन बिना किसी गतिरोधक के हवा से बातें करते निकलते हैं।
विज्ञापन

खासकर बाइक सवार, जिनमें युवाओं की संख्या अधिक है, आंख झपकते ही तेज रफ्तार से गुजर जाते हैं। इसी लापरवाही के चलते आए दिन लोग सड़क हादसों में जान गवा रहे हैं। ओवरलोडिंग भी दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है। लोगों का कहना है कि सड़कों की बनावट और आबादी के अनुसार गति सीमा का पालन करना जरूरी है, लेकिन वाहन चालक नियमों की खुलकर अवहेलना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन इस पर सख्ती बरतें और स्पीड ब्रेकर, संकेतक लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed