फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Damping on procrastination DM

शिथिलता पर भड़के डीएम

Wed, 31 Jan 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 31 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Damping on procrastination DM
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बैंकों द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने और सहयोग न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इलाहाबाद और भारतीय स्टेट बैंक शाखाओं में विभागों के खाते नहीं खोलें और जो खाते खुले हैं उनमें जमा धनराशि निकालकर खाते बंद करा दें।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार समिति ने बैंकर्स की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुद्रा योजना, स्टैंडअप योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने तथा सहयोग न करने पर आदेश जारी किया कि अब किसी भी सरकारी विभाग का खाता इन दोनों बैंकों में नहीं खुलेगा। इस संबंध में सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा फसली ऋण वितरण को लेकर सभी बैंकों की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि किसी भी बैंक द्वारा निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम ऋण वितरित किए गए हैं। इस पर कुछ बैंक शाखा प्रबंधकों ने कहा कि फसली ऋण मोचन योजना के लागू होने के बाद किसान ऋण जमा कराने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिस कारण नया ऋण भी कम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टैंडअप योजना के तहत जिले की 103 बैंक शाखाओं से 206 लोगों को ऋण वितरित करना था, लेकिन अभी तक सिर्फ 47 आवेदन ही बैंक शाखाओं द्वारा स्वीकृत किए जा सके हैं। डीएम ने कहा कि बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह करें। बैंक में पहुंचने वाले ग्राहकों को सही सेवा प्रदान करें। ग्राहक को टकराया नहीं जाना चाहिए। इस दौरान बैठक में आरबीआई के एलडीएम प्रहलाद सिंह, उपमंडल प्रमुख एचएस भल्ला, नाबार्ड से शैलेंद्र पांडया, लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed