फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Damage to vegetable crops due to several days of rain

Shamli News: कई दिन की बारिश से सब्जी की फसलों को नुकसान

Mon, 08 May 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Damage to vegetable crops due to several days of rain
-फोटो
विज्ञापन

- पशुओं के चारे के लिए बोई गई बरसीम की फसल पर भी संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। कई दिन तक हुई बारिश से गेहूं की फसल को तो नुकसान पहुंचा ही है, सब्जी की खेती करने वाले छोटे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई दिन की बारिश में हरी मिर्च, टमाटर, लौकी, अरबी, बंद गोभी व पशुओं के चारे के लिए बोई गई बरसीम खेतों में कई दिन पानी भरने से नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है।
गेहूं की अगेती फसल और धान की बुआई करने वाले किसानों को ही इस बारिश से लाभ हुआ है। पिछले सप्ताह लगातार चार दिन तक हुई बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। भारी बरसात के कारण क्षेत्र के तीस प्रतिशत किसानों खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल खराब हो गई थी। बारिश के कारण ग्राम लतीफगढ़, तितारसी, रसीदगढ़, मरगूबगढ़, वकीलगढ़, मुल्लापुर के साथ-साथ नगर के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीद अहमद, योगेश कश्यप, लिल्लू, महेंद्र सैनी, रामानंद ने बताया खेतों में इस समय हरी मिर्च, लौकी, अरबी, बंद गोभी, टमाटर, की फसलें तैयार खड़ी थी। बरसात के कारण खेतों में पानी भरने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान टमाटर, अरबी, हरी मिर्च, की फसल को हुआ है। फसलें पानी के कारण नीचे गिर गई हैं। बारिश से पूर्व दवाइयों का छिड़काव किया था। सब बेकार हो गया है। अब तेज धूप निकलने से कुछ उम्मीद जगी है। किसान ब्रह्मानंद ने बताया बारिश का पानी खेत में भरने के कारण पशुओं का चारा बरसीम की काफी हद तक खराब हो गई है। मौसम ठीक रहा तो कुछ फसल ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed