फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Damage to mango crop up to 15-20 percent due to strong storm

तेज आंधी से आम की फसल को 15-20 फीसदी तक नुकसान

Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Damage to mango crop up to 15-20 percent due to strong storm
शामली में आंधी में बाग में पेड़ से टूटकर गिरे कच्चे आम। - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है। सोमवार रात आई तेज आंधी से आम की फसल को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। इसका सीधा असर आम के उत्पादन पर पड़ना तय है। इसके अलावा किसानों की खेत में पड़ी गेहूं की कटी फसल और भूसा भी उड़ गया। सोमवार पूरा दिन गर्मी ने लोगों को परेशान रखा। रात करीब नौ बजे धूल भरी तेज आंधी चल पड़ी। करीब एक घंटे तक आंधी चलती रही। जिससे हाल ही में आम के बाग में बोर से बना फल पेड़ों से गिर गया। जिले में आई तेज आंधी से कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। इससे आम की फसल भी 15 से 20 फीसदी प्रभावित होने का अनुमान है। हालांकि इस समय आम के फल काफी छोटे-छोटे हैं। उप निदेशक कृषि शिव कुमार केसरी के मुताबिक जिले में आम की फसल को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी अन्य फसल को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पेड़ उखड़े और बिजली कई घंटे रही ठप
कई क्षेत्रों में पेड़ों को भी खासा नुकसान हुआ है। कई पेड़ तो जड़ से ही उखड़ गए। जबकि कई के तने टूटकर नीचे गिर गए। माजरा रोड, बरखंडी रोड, पूर्वी यमुना पहर पटरी मार्ग पर पेड़ उखड़ गए। सिंभालका गांव के पास यूनीपोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग भी गिर गए। बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा। विद्युत निगम के कर्मचारियों को बिजली की लाइन चालू करने में मशक्कत करनी पड़ी। ज्यादातर क्षेत्रों में रात में ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। जबकि कुछ क्षेत्रों में सुबह तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

आंधी के बीच 300 क्विंटल भूसा, कई बिटौड़े हुए राख
चौसाना। कस्बे में थानाभवन मार्ग पर सोमवार रात आंधी के बीच भूस के कूप व उपलों में आग लगने से कई ग्रामीणों का बड़ा नुकसान हो गया। करीब 300 क्विंटल से ज्यादा भूसा और उपलों के कई बिटौड़े जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास खाली पड़े प्लाट में कई ग्रामीणों के भूसे के कूप व बिटौड़े थे। बताया गया कि अस्पताल के पास खाली जगह में कुछ लोग कूड़ी डालते हैं। जिसमें सुबह से ही धुआं उठ रहा था। सोमवार रात चली आंधी के कारण कूड़ी में लगी आग सुलग उठी। चिंगारी उड़ कर पास ही भूसे के कूप व बिटौड़ों में जा गिरी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मंदिर के लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को दी गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। ग्रामीणों का आरोप है सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक सब राख हो चुका था। ग्रामीण कीटनाशकों का स्प्रे करने वाले टैंकरों से आग बुझाने में जुट गए। आग को फैलती देख ग्रामीण अपने पशुओं सहित सड़क पर आ गए। तेज आंधी के चलते आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक लगभग गय्यूर पुत्र सुक्का का 40 क्विंटल भूसा, उसके भाई अय्यूब का का 20 क्विंटल भूसा, सोनी का एक बिटौड़ा व एक कूप, मांगा पुत्र पुन्ना का 30 क्विंटल भूसा व एक बिटौड़ा, बृजपाल पुत्र हरफूल का लगभग 150 कुंतल भूसा व तीन बिटौड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक नुकसान लगभग तीन लाख का हुआ है।

आंधी से आम की फसल को नुकसान
कैराना। सोमवार देर शाम क्षेत्र में धूल भरी आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान करीब साढ़े 3 घंटे क्षेत्र की बिजली गुल रही।
सोमवार रात करीब 8 बजे क्षेत्र में धूल भरी आंधी आई तो नगर व देहात क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। करीब 2 घंटे तक आंधी में धूल उड़ती रही। गनीमत रही कि आंधी में विद्युत लाइन में कहीं फाल।्ट नहीं आया। रात करीब सवा 11 बजे विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी गई। वहीं आंधी से के बाग मालिकों का काफी नुकसान हुआ है।बाग ठेकेदार सलीम व इंतजार ने बताया कि अभी आम छोटे ही थे, फिर भी बड़ी मात्रा में टूटकर गिर गए।

चौसाना में  भूसे के कूप व उपलों  में लगी भीषण आग।

चौसाना में भूसे के कूप व उपलों में लगी भीषण आग।- फोटो : SHAMLI

शामली में जिला अस्पताल में फटे होर्डिंग।

शामली में जिला अस्पताल में फटे होर्डिंग।- फोटो : SHAMLI

शामली में बरखंडी रोड पर सोमवार रात आई आंधी में टूटा पेड़।

शामली में बरखंडी रोड पर सोमवार रात आई आंधी में टूटा पेड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed