फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   damage to crops due to rain

बेमौमस बारिश से फसलों को नुकसान

Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
damage to crops due to rain
शामली में बरसात से खेतों में भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
बारिश से किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रुक-रुक हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश ने किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल गिर गई है। वहीं, तुरई, टमाटर, गोभी समेत पत्तों वाली सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते तीन दिन से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद रुक-रुक बारिश हो रही है। बुधवार रात दस बजे शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक जारी रही। जिससे शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू रोड, नगर पालिका रोड, मिल रोड, माजरा रोड, ब्लॉक रोड, रेलपार, विजय चौक समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। व्यापारी दुकानों से पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से धान की फसल गिर गई। खेतों में कटी धान की फसल काली पड़ गई है। टमाटर, लौकी, बंद और फूलगोभी आदि सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, बारिश के चलते शरदकालीन गन्ने की बुवाई पिछड़ रही है। बारिश से दिन का तापमान का लुढक गया है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे हवा चलने से जनजीवन अस्त हो गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के उप राजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के मुताबिक जिले में बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक 27 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बुवाई का समय चल रहा है। बारिश होने से बुवाई लेट हो रही है। ईख को बारिश से नुकसान नहीं है। बारिश से धान की फसल का दाना कमजोर और काला पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed