फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dak kanwariyas were dispatched with pomp

धूमधाम से किया डाक कांवड़ियों को रवाना

Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dak kanwariyas were dispatched with pomp
धूमधाम से किया डाक कांवड़ियों को रवाना
विज्ञापन

शामली। रेलपार से शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुआ। उन्हें रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए उन्हें रवाना किया। इस मौके पर अतिथियों में विजय कौशिक, संजय उपाध्याय, सभासद प्रमेंद्र निर्वाल आदि रहे। शिवभक्तों का जत्था सोमवार रात को गंगाजल उठाएगा और 24 घंटे में शिव दुर्गा मंदिर रेलपार में जलाभिषेक करेगा। शिवभक्तों में निखिल शर्मा, हर्ष हुड्डा, अमित तोमर, संजय पहाड़ी, पप्पन, अनिल आदि मौजूद रहे।

भोले बाबा के जयकारों से गूंजा झिंझाना
झिंझाना। भोलेनाथ की पावन नगरी हरिद्वार से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल कांवड़ लेकर निकले हैं। वे गंतव्य पर पहुंचकर मंगलवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ों की संख्या में झिंझाना व आसपास के कांवड़िये झिंझाना पहुंचे। हाईवे पर पूरे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। डीएम जसजीत कौर, एसएसपी अभिषेक कुमार, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, ऊन तहसीलदार अजय शर्मा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने बताया कि झिंझाना में गाड़ीवाला चौक और बिडौली में दो कंट्रोल रूम बनाए हुए हैं। जहां पर मेडिकल और पुलिस की व्यवस्था है। झिंझाना के सैकड़ों कांवड़िये देर शाम तक कस्बे में पहुंच गए हैं। उननके स्वागत में मोहन जोहड़ पर कार्यक्रम का आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed