{"_id":"68812fb6c8f31026280a66c9","slug":"dak-kanwadias-came-out-shouting-slogans-of-bol-bam-shamli-news-c-26-1-sal1002-146235-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोल बम के जयघोष करते निकले डाक कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोल बम के जयघोष करते निकले डाक कांवड़िये
विज्ञापन
शामली। शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भी डाक कांवड़ियों का जत्था पूरे जोश और आस्था के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहा। बोल बम, हर-हर महादेव के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़िये हरियाणा के रोहतक, पानीपत, करनाल और राजस्थान के अलवर जैसे शहरों की ओर रवाना होते नजर आए।
शहर के कैराना और मुजफ्फरनगर रोड पर स्थानीय लोगों ने डाक कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल बरसाए गए, जयघोष हुआ और श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शिविरों में भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई। कांवड़ शिविरों में लगातार भंडारे चलते रहे, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इधर, बुधवार को अचानक हुई बारिश ने तपती दोपहरी को ठंडक में बदल दिया। बूंदाबांदी ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं इससे चल रहे कांवड़ियों को गर्मी से राहत मिली। भीगे बदन, भीगी कांवड़ और चेहरे पर उत्साह लिए शिवभक्तों ने कहा यह बारिश नहीं, भोलेनाथ का आशीर्वाद है।