फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dabish of Haryana Narcotics Unit in Kairana

Shamli News: हरियाणा नारकोटिक्स यूनिट की कैराना में दबिश

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dabish of Haryana Narcotics Unit in Kairana
कैराना। रविवार शाम हरियाणा के जनपद यमुनानगर की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट के एसआई ओमप्रकाश ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। हरियाणा नारकोटिक्स टीम के साथ ड्रग्स के साथ पकड़ा गया जहानपुरा निवासी नादिर भी था, जिसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। बाद में हरियाणा नारकोटिक्स टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी नादिर की निशानदेही पर जहानपुरा में दबिश दी। चर्चा है कि हरियाणा नारकोटिक्स टीम ने आरोपी की निशानदेही पर कुछ ड्रग्स बरामद की है, लेकिन इसके बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन



मारपीट में दो के विरुद्ध एनसीआर दर्ज

कैराना। मोहल्ला अफगानान निवासी चाहत खान ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई कि दोपहर के समय वह पालिका बारात घर के पास से बाइक द्वारा जा रहा था। बारात घर के पास शादी में कुछ युवक नाच रहे थे। उसने बाइक का रास्ता लेने के लिए जैसे ही हॉर्न बजाया तो विलेंदर और संजय निवासी अफगानान ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। संवाद
विज्ञापन



घेर का ताला तोड़कर मवेशी चोरी किए
कांधला। गांव कनियान निवासी किसान अक्षय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि देर रात घेर में बंधे मवेशियों को चारा डालने के बाद घर आकर सो गया था। रात्रि के समय चोरों ने ताला तोड़कर घेर में बंधी भैंस व भैंसे को चोरी कर लिया। सुबह जाग होने पर किसान को मवेशियों के चोरी होने की सूचना मिली। किसान ने आसपास के ग्रामीणों को साथ लेकर चोरों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने जाकर पुलिस को घटना के संबंध में चोरों के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed