फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   d par namaaj ke samey vaahono ki no entry

ईद की नमाज के समय शहर में वाहनों की रहेगी नो एंट्री

Tue, 04 Jun 2019 11:10 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 04 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
d par namaaj ke samey vaahono ki no entry
file - फोटो : amarujala
बुधवार को ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नमाज के वक्त शहर में हल्के और भारी सभी वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी। वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। कैराना रोड स्थित ईदगाह में नमाज के समय 500 मीटर तक का हर तरफ का क्षेत्र सील रहेगा।
विज्ञापन

ईद बुधवार को मनाई जाएगी। ईद को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी की है। शामली में ईद की मुुख्य नमाज कैराना रोड स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे होगी। इसमें शहर के अलावा आसपास के कस्बों और देहात से बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए पहुंचेंगे। अकीदतमंदों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नमाज के वक्त शहर में सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद कर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। छह बजे से सभी भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा। सात बजे हल्के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। साथ ही ईदगाह स्थल से कैराना रोड के हर तरफ 500 मीटर का एरिया सील कर दिया जाएगा। नमाज के वक्त शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। उसमें दोपहिया वाहन भी नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से लेकर ईद की नमाज अदा होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


यह है रूट डायवर्जन प्लान
1-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन बंतीखेड़ा-हिंड के रास्ते थानाभवन, झिंझाना, ऊन होते हुए करनाल जाएंगे।
2-करनाल से मेरठ की तरफ जाने वाले वाहन झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहे से कैराना, कांधला, गढ़ी सखावत होकर निकलेंगे।
3- मेरठ से करनाल की तरफ जाने वाले वाहन रेलपार बाईपास, गुरुद्वारा तिराहा, एसटी तिराहे से थानाभवन, ऊन होते हुए करनाल जाएंगे।
4- पानीपत की तरफ से आने वाले वाहनों को कैराना से कांधला और झिंझाना की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
5- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को कांधला से कैराना और गढ़ी सखावत की तरफ निकाला जाएगा।

जिलेभर मेें प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों में भी होगी नमाज
ईद की नमाज जिले की सभी ईदगाह में होगी। ईदगाह में नमाज अदा न कर पाने वाले अकीदतमंद शहर और कस्बों की मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। प्रशासन के रिकार्ड के मुताबिक जिले में थानेेवार 39 ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कस्बों में मुख्य नमाज स्थल
शामली-    कैराना रोड ईदगाह।
आदर्श मंडी-    बनत और सिलावर।
थानाभवन-    रेलवे स्टेशन ईदगाह जलालाबाद, मसावी, हसनपुर लुहारी, छोटा भैंसानी इस्लामपुर, बड़ा भैंसानी इस्लामपुर, हींड रसूलपुर।
बाबरी-    बाबरी, कैड़ी, बुटराड़ा, बंतीखेड़ा में दो स्थानों पर।
झिंझाना-     कस्बा झिंझाना, टपराना, केरटू, बिडौली सादात, मंसूरा, ऊन, बसी चूंधियारी, हथछोया, चौसाना, गढ़ी हसनपुर, अंबेहटा।
गढ़ीपुख्ता-    कस्बा गढ़ीपुख्ता, कच्ची गढ़ी, बुंटा, मालेंडी।
कैराना-    कस्बा कैराना, मन्ना माजरा, तितरवाड़ा, भूरा।
कांधला- कस्बा कांधला, आल्दी, गंगेरू, खंदरावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed