फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cutting complaints from voters list names

वोटर लिस्ट से नाम काटने की शिकायत

Thu, 29 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cutting complaints from voters list names
चुनाव - फोटो : file
कैराना।  बार एसोसिएशन कैराना की कार्यकारिणी के चुनाव में वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने की शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की दो सदस्यीय टीम कैराना पहुंची। बार भवन में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन कैराना के 2017 की कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव को लेकर कुछ अधिवक्ताओं के वोटर लिस्ट से नाम काटे गए थे। अधिवक्ताओं की शिकायत पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सचिव अब्दुल रजा खां और वरिष्ठ अधिवक्ता जांनिसार खां बुधवार को कैराना बार भवन में पहुंचे। वहां बैठक के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के विचार सुनने के पश्चात 05 जनवरी 2017 से पूर्व ही वोटर लिस्ट में अधिवक्ताओं के नाम जुड़वाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, चौ. नसीम अहमद, शगुन मित्तल, अनिल कुमार बैसला, मनोज कुमार आदि अधिवक्ताओं ने भी बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश से आए सचिव एवं अधिवक्ताओं के सामने अपने-अपने विचार रखे। गौरतलब है कि कैराना बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रवीण कुमार गर्ग, जगत सिंह, शिवांशु वर्मा, आकांक्षा कौशिक, अनिल गर्ग, मोहम्मद असलम, मोहम्मद फिरोज खां, मोहम्मद फैजी सिद्दीकी, नितिन जैन सहित आदि अधिवक्ताओं ने एक पत्र भेजकर शिकायत की थी कि नियमित रूप से अपने चैंबर बनाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के नियमों का पालन करते हैं। इसके बावजूद चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed