{"_id":"5d83d0518ebc3e93a84461fa","slug":"crushing-session-will-begin-on-october-30-shamli-news-mrt4442426119","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू होगा
विज्ञापन
शामली शुगर मिल में गन्ना विकास प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में बोलते मिल के अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
30 अक्तूबर को पेराई सत्र शुरू होगा
शामली। शामली चीनी मिल के विश्राम कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीनी मिल के चीफ आपरेटिंग आफिसर आरबी खोखर ने कहा कि शामली चीनी मिल 30 अक्तूबर को गन्ना पेराई सत्र शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार चीनी मिल 70 हजार क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब गन्ना पेराई करेगी।
बृहस्पतिवार को गन्ना विकास प्रशिक्षण में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बीस सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक गन्ना समिति में किसान मेले लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार गन्ने से संबधित संशोधन एक बार हो पाएगा। किसान गन्ना सर्वे सट्टा, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, गन्ना आपूर्ति आदि संबधित कोई आपत्ति है तो किसान मेले के दौरान अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। इसमौके पर गन्ना महाप्रबंधक डाक्टर कुलदीप पिलानिया द्वारा चीनी मिल की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष चीनी मिल गेट, वाह्य क्रय केंद्रों में अगेती पकने वाली प्रजाति के गन्ने की समिति पर्ची पर अगेती प्रजाति का गन्ना व सामान्य प्रजाति के गन्ने की तौल की जाएगी। सामान्य गन्ने की प्रजाति समिति की पर्ची पर अगेती प्रजाति की तौल किसी भी दशा में नही जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा, शामली गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज पंवार, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाक्टर विकास मलिक ने असौजी गन्ने की बुआई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सचिव प्रभारी मुकेश राठी, गन्ना परिषद के पूर्व सभापति राजवीर सिंह, कुलदीप पंवार मौजूद रहे। संचालन केपीएस सरोहा ने किया।