फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crushing session of Thanabhavan Sugar Mill started

थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Sun, 07 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Thanabhavan Sugar Mill started
थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के दोरान हवन करते मिल अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली। बजाज हिंदुस्थान समूह की थानाभवन चीनी मिल का विधि विधान से वर्ष 2021-22 का पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। दोपहर दो बजे चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह समेत चीनी मिल के अधिकारियों और किसानों ने चेन में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुुभारंभ किया। मिल में गन्ना लाने वाले भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत किसानों को सम्मानित किया गया। पहले दिन पर्याप्त गन्ना न मिलने से मिल चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

रविवार को मिल परिसर में 24 घंटे का रामायण पाठ संपन्न हुआ। पंडित राजकमल भट्ट ने विधि विधान से हवन संपन्न कराया गया। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना जंगबहादुर तोमर ने गन्ने से लदी प्रथम बुग्गी लाने वाले किसान वासे खां, प्रथम ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आने वाले सोंता रसूलपुर के किसान अब्दुल मलिक व रायपुर के किसान हरिकिशन आदि को शॉल, गुड़, शुगन देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मौके पर चीनी मिल के इंजीनियरिंग हेड श्रवण चौहान, प्रोडक्शन हेड आमोद विश्नोई, लेखा विभाग वित्त के हेड सुभाष बहुगुणा, एचआर हेड सहायक प्रबंधक शिवचरण सिंह, गन्ना प्रबंधक एंव रुपेश पुंडीर, कोमल सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल को 2600 क्विंटल गन्ना आ पाया है। दस हजार क्विंटल गन्ना चीनी मिल को प्राप्त होने के बाद चीनी मिल चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चालू होगी शामली चीनी मिल
- शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे मिल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद 12:15 बजे चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। मिल ने 1.01 लाख क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया गया है।

थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के दोरान यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी व किसान

थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के दोरान यार्ड में गन्ना डालते मिल अधिकारी व किसान- फोटो : SHAMLI

थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के दोरान बैल को तिलक करते मिल अधिकारी

थानाभवन बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र के दोरान बैल को तिलक करते मिल अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed