फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crushing session of shamli and thanabhavan mill from october 31

शामली व थानाभवन मिल का पेराई सत्र 31 अक्तूबर से

Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crushing session of shamli and thanabhavan mill from october 31
शामली शुगर मिल में गन्ना इंडेंट का पूजन करते मिल अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली व थानाभवन मिल का पेराई सत्र 31 अक्तूबर से
विज्ञापन

शामली। चीनी मिलों के 31 अक्तूबर को शुरू हो रहे पेराई सत्र की तैयारियों के तहत अपर दोआब चीनी मिल शामली और बजाज समूह की चीनी मिल ने पूजन के बाद जिले की गन्ना समितियों को इंडेंट जारी कर दिया गया है। शामली मिल ने 75 हजार क्विंटल और थानाभवन चीनी मिल ने 1.66 लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट बुधवार को जारी कर दिया। ऊन चीनी मिल चार या पांच नवंबर को पेराई सत्र शुरू करेगी।
थानाभवन और अपर दोआब चीनी मिल शामली 31 अक्तूबर को अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। थानाभवन चीनी मिल 31 अक्तूबर को सुबह दस बजे पूजन के बाद मिल के गन्ना यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा। मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल ने 1.66 लाख क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया है। 29 अक्तूबर का सेंटरों का 21 हजार क्विंटल, 30 अक्तूबर का 35 हजार क्विंटल, 31 अक्तूबर का 75 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महा प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि पेराई सत्र का पूजन 28 अक्तूबर को सुबह दस बजे राधा कृष्ण मंदिर में होगा। 31 अक्तूूबर को मिल पेराई सत्र का शुभारंभ कर देगी। मिल ने 30 अक्तूबर का 11 हजार क्विंटल मिल गेट और 31 अक्तूबर का 64 हजार क्विंटल मिल गेट का इंडेंट जारी कर दिया है। शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि जारी गन्ना इंडेंट का मैसेज किसानों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराएं
शामली। शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने कहा कि जिन किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण फार्म नहीं भरा है, वे जल्द ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करा लें। उन्होंने बताया कि शामली गन्ना समिति के शामली, ऊन, थानाभवन, खतौली, तितावी, भैसाना चीनी मिल क्षेत्र के 77 हजार किसान है, अभी तक 29 हजार किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण भरे गए है। 48 हजार किसानों के पंजीकरण फार्म नहीं भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed