{"_id":"62717bce7b542633320db53a","slug":"crpf-jawan-cremated-with-military-honors-shamli-news-mrt587109026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ के जवान का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ के जवान का हुआ अंतिम संस्कार
शामली क्षेत्र के गांव सिलावर में मृतक जवान के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाते परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ के जवान का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शामली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात सीआरपीएफ के जवान अंकुर तरार का शव सुबह पैतृक गांव सिलावर में पहुंचा। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। परिजनों को रोता बिलखता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इसके बाद शमशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे भाई सचिन तरार ने दी।
गांव सिलावर निवासी पूर्व उप ब्लाक प्रमुख चंद्रहास के बड़े बेटे अंकुर तरार सीआरपीएफ में 2012 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 182 यूनिट में थी। सोमवार सुबह सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को उसके आकस्मिक निधन की जानकारी दी थी। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे सीआरपीएफ के अधिकारी व कर्मी जवान का शव लेकर पैतृक गांव सिलावर पहुंचे। शव को देखकर परिजन बिलख उठे। शव से लिपटकर परिजनों को रोता बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखे नम रही। इसके बाद गमगीन माहौल में शमशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी देकर जवान को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि जवान के छोटे भाई सचिन तरार ने दी। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जवान अंकुर तरार बाथरूम में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक वह गिर गए थे। चिकित्सकों ने हृदयघात होने से उनकी मौत होना बताया है। जवान के आकस्मिक निधन पर गांव में गम का माहौल बना रहा। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को गांव सिलावर में भाजपा नेता चंद्रहास के पुत्र अंकुर तरार के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।