फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of players will gather in divisional level athletics, will show their strength

Shamli News: मंडल स्तरीय एथलेटिक्स में उमड़ेगी खिलाड़ियों की भीड़, दिखाएंगे दम

Tue, 15 Oct 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd of players will gather in divisional level athletics, will show their strength
शामली। आरके इंटर कॉलेज 16 अक्तूबर से खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में दम दिखाएंगे। कॉलेज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फनगर, सहारनपुर जनपद से 400 के लगभग खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहली बार जनपद के आरके इंटर कॉलेज में 16 से 18 अक्तूबर तक मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होने जा रही है। जिसे लेकर कॉलेज में तैयारी चल रही है। मैदान को भी अच्छे तैयार कर लिया गया है। खेल शिक्षक योगेंद्र कुमार मलिक व प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लंबीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, दौड़, हर्डल दौड़, 100 मीटर से छह किलोमीटर तक की दौड़ का आयोजन होना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर जनपद के लगभग 400 विजेता छात्र-छात्रा प्रतिभाग कर दम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक सभी बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों की खाने व रहने की व्यवस्था रहेगी। जिसमें सभी बालिकाओं की ठहरने की व्यवस्था शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में और बालक की आरके इंटर कॉलेज शामली में ही रहेगी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि जनपद के सभी खेल शिक्षकों को जनपद के सभी प्रतिभागियों को अच्छे से तैयारी कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed