फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of patients in the hospital, doctor absent

Shamli News: अस्पताल में मरीजों की भीड़, चिकित्सक नदारद

Tue, 13 May 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in the hospital, doctor absent
जिला अस्पताल में ओपीडी में महिला चिकित्सक के कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रविवार की साप्ताहिक छुट्टी से अगले दिन सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश होने के कारण सुबह 11 बजे तक ओपीडी खुली, लेकिन अधिकतर चिकित्सक नदारद रहे। महिला चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को ज्यादा परेशानी हुई और बिना इलाज कराए ही जाने को विवश हुईं।
जिला अस्पताल रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण ओपीडी बंद रही। सोमवार को अवकाश के चलते ओपीडी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुली। छुट्टी से अगला दिन होने के कारण मरीज सुबह से ही अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन ओपीडी में अधिकतर चिकित्सक नदारद रहे। चिकित्सक न होने के कारण मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। अस्पताल में तीन महिला चिकित्सक हैं, लेकिन ओपीडी में कोई मौजूद नहीं थी। उनके के कक्ष के बाहर महिला मरीजों की लंबी कतार थी।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के न आने के कारण महिलाएं इंतजार करने के बाद बिना इलाज के ही वापस चली गई। इसके अलावा ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सक मौजूद नहीं थे। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा भी मौजूद नहीं थे। जिला अस्पताल का चार्ज डॉ. राकेश अनुरागी पर रहा। उन्हें एसएनसीयू में होना बताया गया। अस्पताल में 340 नए मरीज और करीब 50 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed