फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crisis on the future of 18000 students, there is no school in the village after class five

Shamli News: आईआईटी जेईई मेन्स की परीक्षा में विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Crisis on the future of 18000 students, there is no school in the village after class five
शामली। आईआईटी जेईई (मेन्स) 2023 के घोषित परीक्षा परिणाम में सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के छह विद्यार्थियों और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूलों के साथ परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आईआईटी जेईई (मेन्स) 2023 की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया उनके स्कूल के छह विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी जेईई (मेन) में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया आयुष गौतम 99.33 परसेंटाइल, माधव भारती 95.64, काव्या संगल 95.61, अभिषेक 94.44, अवनी सिंघल 92.6 व निखिल तोमर 92.46 परसेंटाइल प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि इस परिणाम के आधार पर इन विद्यार्थियों को देश के उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग संस्थाओं एनआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसके अलावा ये विद्यार्थी देश के विभिन्न आईआईटी संस्थाओं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल, मानस संगल और सभी अध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य डाॅ. एके गोयल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और अभिभावकों व शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन

उधर, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी जी ने बताया कि आईआईटी जेईई (मेन्स) के घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल के छात्र कार्तिकेय ने 99.69, शिवम पंवार ने 99.28 और वंश ने 98.21 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल व जनपद में रोशन किया है। स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग और रितेश गर्ग ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने बताया शनिवार को स्कूल में अभिभावक शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल से अभी हाल ही में जुड़े अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्हें विद्यालय के कल्चर और चल रहे शैक्षिक सत्र में स्कूल की कार्य-प्रणाली और कार्य-नीति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छोटे बच्चों की प्रस्तुति से सभी अभिभावक अभिभूत हो गए। उन्होंने बच्चों की सभी प्रस्तुतियों को सराहा। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जेनेसिस क्लासेज शामली के हेड गौरव मुंजाल ने बताया कि उनके संस्थान के विद्यार्थी शिवम पंवार ने 99.28 परसेंटराइल और जतिन कुमार ने 92.76 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र अहलावत और नवनीत सिंह ने इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed