{"_id":"65aadefb244ed2d731018217","slug":"criminal-injured-in-police-encounter-accomplice-absconding-shamli-news-c-26-1-sal1002-15259-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी फरार
Sat, 20 Jan 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
सकौती के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हत्यारोपी व पुलिस टीम
चौसाना (शामली)। गांव सकौती के जंगल से पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी बदमाश भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश 18 दिन पहले गांव दथेड़ा में वृद्धा की हत्या करने की घटना में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया की वृद्धा की उसी के दामाद ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काबिंग कर रही है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एएसपी व सीओ कैराना मौके पर पहुंच गए।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा में एक जनवरी को 65 वर्यीय कौशल्या की महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। एसपी अभिषेक झा ने खुलासे के लिए तीन टीम गठित की थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में आने वाले बाइक सवार तीन संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की शाम को झिंझाना पुलिस ने वृद्धा की हत्या में सन्नी निवासी नांगल थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या में शामिल दो अन्य बदमाश प्रमोद व सोनू निवासी गांव बलवा खेड़ी जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव सकौती के आसपास लूट की घटना को अंजाम दे सकते है। इसके बाद चौसाना व थाना झिंझाना पुलिस ने सकौती के जंगल का घेराव किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से प्रमोद निवासी गांव बलवा खेड़ी जिला मुजफ्फरनगर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया्र जबकि साथी बदमाश मौेके से भागने में कामयाब रहा। फरार बदमाश की पहचान सोनू निवासी बलवा खेड़ी के रूप में हुई। एएसपी संतोष सिंह ने बताया की पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में बताया की दामाद विपिन निवासी जलालाबाद ने ही सुपारी देकर कौशल्या की हत्या कराई थी। जमीन के लालच में दामाद ने हत्या की साजिश को रचा। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद हुई है।