{"_id":"584456934f1c1be021a86508","slug":"youth-shot-dead-in-bjedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बझेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। खेत में चारा लेने गए युवक का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उधर, इस मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
झिंझाना थाने की ऊन चौकी क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी योगेश पुत्र भालेराम उम्र 30 वर्ष रविवार सुबह करीब छह बजे खेत में चारा लेने गया था। दस बजे तक भी जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। पिता के कहने पर छोटा बेटा गौरव खेत में बड़े भाई योगेश को देखने के लिए चला गया। जहां उसे योगेश का शव ईख के खेत में पड़ा हुआ मिला। गौरव ने शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। सूचना ऊन चौकी पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, परिवार के सदस्यों ने बताया कि योगेश की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अनिल कुमार झा तथा सीओ कुलदीप कुकरेती भी मौके पर पहुंचे और परिजनों जानकारी हासिल की। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों में मचा कोहराम
बताया जाता है कि योगेश की शादी करीब आठ साल पूर्व करनाल में हुई थी। योगेश के एक चार वर्षीय बेटा और एक छह साल की बेटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जल्द होगा खुलासा
सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती ने बताया कि हत्या के कारणों के संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।