फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth shot dead in Bjedi

बझेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Bjedi
- फोटो : demo pic
ऊन। खेत में चारा लेने गए युवक का गोली लगा शव खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्‌थल पर पहुंच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उधर, इस मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


झिंझाना थाने की ऊन चौकी क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी योगेश पुत्र भालेराम उम्र 30 वर्ष रविवार सुबह करीब छह बजे खेत में चारा लेने गया था। दस बजे तक भी जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। पिता के कहने पर छोटा बेटा गौरव खेत में बड़े भाई योगेश को देखने के लिए चला गया। जहां उसे योगेश का शव ईख के खेत में पड़ा हुआ   मिला। गौरव ने शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। सूचना ऊन चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, परिवार के सदस्यों ने बताया कि योगेश की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अनिल कुमार झा तथा सीओ कुलदीप कुकरेती भी मौके पर पहुंचे और परिजनों जानकारी हासिल की। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों में मचा कोहराम 
बताया जाता है कि योगेश की शादी करीब आठ साल पूर्व करनाल में हुई थी। योगेश के एक चार वर्षीय बेटा और एक छह साल की बेटी है।  युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


  जल्द होगा खुलासा
सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती ने बताया कि हत्या के कारणों के संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed