फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth's brother beaten to protest against tampering

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के भाई को पीटा  

Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 24 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth's brother beaten to protest against tampering
beaten - फोटो : demo pic
शामली के कांधला में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती का दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक युवक का चालान किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भारसी स्थित रजवाहा पटरी पर पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए गांव की कई युवतियां दौड़ लगाने के लिए जाती हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव के कुछ लड़के भी इसी रास्ते पर घूमने जाते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह जब युवतियां दौड़ लगा रही थी तो गांव के एक युवक ने एक युवती के साथ छेेड़छाड़ कर दी। युवती का भाई भी कुछ दूरी पर मौजूद था। युवती ने शोर मचाया तो उसका भाई मौके पर आ गया और आरोपी का विरोध किया। इस पर आरोपी युवक ने अपने दो साथियों सहित मिलकर युवती के भाई को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती को उसके दुपट्टे से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराकर कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपनी चिकित्सा कराकर युवती पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि युवती पक्ष के युवकों ने मामूली कहासुनी में उनके बच्चों के साथ मारपीट की ह्रै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि विवाद पूर्व में हुई छेड़छाड़ का है। मामले में आरोपी पक्ष के एक युवक का चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed