फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth murder in land dispute

जमीन के विवाद में युवक की हत्या

Wed, 24 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth murder in land dispute
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव मोर माजरा में जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। शव गांव के चौकीदार के घेर में पड़ा मिला। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। नामजद चौकीदार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी विनोद कुमार अपनी ससुराल गांव मोर माजरा (थानाभवन) में करीब 20 साल से रह रहा है। उसके ससुर के कोई बेटा नहीं था, जिस कारण उन्होंने विनोद को घर जमाई बनाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन


विनोद के ससुर तीन भाई है। इनमें से एक इंद्रपाल चौकीदार से विनोद के ससुर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह विनोद के बेटे शिवकुमार (22 वर्षीय) का शव इंद्रपाल चौकीदार के घेर में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार का शव इंद्रपाल के घेर में छप्पर में लटका था, जिसे  पूर्व ही उतार दिया गया था। 

वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि शव छप्पर के नीचे पड़ा मिला। इसे लेकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। उधर, पिता विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में उसके बेटे शिवकुमार की हत्या की गई है।

हत्या का आरोप इंद्रपाल चौकीदार और मन्नू पुत्र बारू निवासी मोर माजरा तथा इंद्रपाल के बहनोई सत्यपाल पुत्र हुकुम सिंह निवासी तीतरो (सहारनपुर) पर लगाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नामजद आरोपी इंद्रपाल चौकीदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। 

उलझी मौत की गुत्थी
शिव कुमार की मौत गुत्थी उलझ गई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शव को लेकर कई तरह की चर्चाऐं थी। पुलिस को शव जमीन पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में शिवकुमार की मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से प्रतीत हो रही है।

शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण पता चलेगा। उधर, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि शिवकुमार के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस जमीनी विवाद, प्रेेम प्रसंग और अन्य किसी तरह की रंजिश को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


शिवकुमार की मौत से परिवार में मचा कोहराम 
शिवकुमार ठेली लगाकर चाट बेचता था। परिवार की आजीविका उसी से चलती थी। शिवकुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed