फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yarpur Rjwahe rural looted

यारपुर रजवाहे के पास ग्रामीण को लूटा

Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Yarpur Rjwahe rural looted
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
थानाभवन। यारपुर रजवाहे के पास बदमाशों ने बाइक सवार एक ग्रामीण को मार पीटकर लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने  मुस्तैदी दिखाते हुए चार बदमाशों को दबोचा लिया।
विज्ञापन


थानाभवन के गांव यारपुर   निवासी सम्राट पुत्र सतीश सोमवार रात थानाभवन से गांव बाइक द्वारा लौट रहा था। यारपुर रजवाहे के  पास सड़क के बीच में पड़ा खुदाल उसकी बाइक के टकरा गया। उसके रुकते ही वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने सम्राट को घेर लिया। उससे मारपीट करते हुए 2300 रुपये की नकदी लूटकर फरार   हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान सम्राट ने  लूटपाट करने वाले कुछ  बदमाशों पहचान लिया। जो उसके पड़ोस में ही मजदूरी का काम करते हैं। पीड़ित ने पुलिस और ग्रामीणों   को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव मंटी हसनपुर में छापामारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना का पता चलते ही मजदूरों के गांव वाले थाने पहुंचे गए। ग्रामीणों का कहना था कि            सभी मजदूर शामली में ठेके पर लिंटर तोड़ने का काम करते हैं।                जो देर रात्रि शामली ट्रेन से गांव पैदल लौट रहे थे। उधर, थाना  प्रभारी नरेश चौहान ने बताया               कि पकड़े गए आरोपियों का          चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed