फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna bridge pillars out of Baring

यमुना पुल के पिलर का निकला बैरिंग

Thu, 07 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 07 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना। यूपी को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली से जोड़ने वाला 60 के दशक में बना यमुना का पुल गिरने की कगार पर है। पिलर के बैरिंग निकलने से यमुना पुल गिर सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी और हरियाणा के पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कराने के निर्देश दिए।  कैराना में यमुना बार्डर पर बना पुल करीब 60 दशक पुराना है। बीच-बीच में इसकी मरम्मत होती रही। करीब तीन वर्ष पूर्व भी यमुना पुल के पिलर के नीचे से शोकर और बैरिंग सरक गया था। 
विज्ञापन


जिसके बाद पुल की मरम्मत कराई गई। अब फिर से यमुना का पुल खतरे में है। इस बार पुल के पिलर नंबर चार की बैरिंग निकलकर गिर गई। जिससे खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते पर बुधवार को कैराना एसडीएम इंद्र सैन यादव, सीओ निशांक शर्मा, पीडब्लूडी के एई पीआर शर्मा व बीके जैन के अलावा पानीपत एसपी व डीसी पानीपत ने यमुना पुल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुल के पिलर की जांच की गई। उधर, एसडीएम इंद्र सैन यादव ने बताया कि पुल के पिलर की बैरिंग लगाने व       मरम्मत के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दस दिन के अंदर पुल को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed