फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Attempt to forcibly put a woman from Nagaland into a car; three arrested.

Delhi News: नगालैंड की महिला को जबरन कार में बिठाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly put a woman from Nagaland into a car; three arrested.
आरोपियों ने पीड़िता के दोस्तों से भी मारपीट की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल की पार्किंग में नगालैंड की महिला को कथित तौर पर जबरन कार में बिठाने की कोशिश करने और उसके दोस्तों से मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी मोहित, जंगपुरा निवासी दिव्यांशु और हरि नगर आश्रम निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों की कार का नंबर नोट कर लिया था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी सहेली के साथ वॉशरूम जाने के लिए पार्किंग क्षेत्र से बाहर निकली थी। इसी दौरान सफेद मर्सिडीज में सवार तीन लोग उसके पास पहुंचे और कथित तौर पर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके दोस्त बीच-बचाव करने पहुंचे।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने महिला के दोस्तों के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने हॉकी स्टिक से हमला किया और बाद में रॉड से पीटा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे में थे। घटना के बाद पुलिस ने महिला और उसके दोस्तों का मेडिकल कराया। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चाणक्यपुरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed