फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women shot at protest against tampering

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को गोली मारी

Thu, 25 May 2017 12:12 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women shot at protest against tampering
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना/झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की।     विरोध करने पर युवकों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती    कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह लगभग पांच बजे की है। गांव निवासी महिला खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने बदनीयती से उसको दबोच लिया। दोनों युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवकों ने तमंचे से महिला पर फायर झोंक दिया। महिला के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची चौसाना चौकी पुलिस ने महिला को झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि दो माह पूर्व भी उक्त युवकों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। हालांकि गांव के जिम्मेदार लोगों ने फैसला करा दिया था। चौसाना चौकी प्रभारी पंकज गौतम ने बताया कि घायल महिला को उपचार दिलाया गया है। अभी कोई तहरीर पीड़िता की ओर से नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed